बालों की कितनी परतें होती हैं ? कैसे बढ़ते हैं बाल देखिये

     बाल किस चीज के बने होते है | बाल कैसे बनते हैं 

    हमारे बाल एक विशेष प्रकार के प्रोटीन के बने होते है,  जिसे हम केराटिन प्रोटीन कहते है। यह प्रोटीन हमारे बालो के लिए बेहद जरुरी होता है। केराटिन प्रोटीन हमारे बालों में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है और बालों को रंग और सुरक्षा प्रदान करता है।  कई प्रकार के रसायन युक्त चीजों का प्रयोग करने से, सूरज की रोशनी या अन्य करणो से हमारा केराटिन प्रोटीन धीरे धीरे नष्ट होने लगता है।  जिसके परिणाम स्वरूप हमारे बाल रूखे और  बेजान होने लगते है। 

    Image Credit : Authority Signal.com 

    बालो के सामान्य कार्य : शरीर के बालों के प्रकार (Types and Work of Hair)

    शरीर में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग प्रकार के बाल होते है, जिनके कई अलग अलग कार्य  भी होते है।

    स्केल्प के बाल (Scalp hair) -   यह सिर की सुरक्षा करते है और गर्मी या सर्दी से सिर की रक्षा करते है। 

    पलकों के बाल (Eyelashes) -  पलकों पर उपस्थित बाल धुल मिटटी या अन्य हानिकारक पदार्थो पसीने आदि को आँखों में प्रवेश करने से रोकते है और आँखों की सुरक्षा करते है। 

    त्वचा के बाल (Skin hair) -  त्वचा पर मौजूद बाल बाहरी वातावरण जैसे सर्दी,गर्मी और बरसात आदि से त्वचा की रक्षा करते है, और शरीर को बहरी वातावरण या मौसम की प्रति त्वचा कोअनुकूल बनाये रखते है।  यह शरीर के अंदर के हानिकारक पदार्थो को बाहर निकलने में मदद करते है, और बाहर के हानिकारक पदार्थो को शरीर के अंदर प्रवेश  रोकते है। 

    अंडरआर्म्स या प्यूबिक के बाल ( Undaerarm or Pubik hair ) - यह नाजुक अंगो की सुरक्षा करते है, किसी भी प्रकार की रगड़ या अन्य प्रभावों से रक्षा करने का काम करते है। 

    बालो की बनावट या संरचना (hair texture) :

    एक अकेले बाल को हेयर सॉफ्ट (Hair soft ) या हेयर फॉलिकल कहा जाता है। एक बाल (Hair soft ) तीन परतो से मिलकर बना होता है। अर्थात एक अकेले बाल की 3 परते होती है। 1) क्यूटिकल,  2) कॉरटेक्स,  3) मिडूल। 


    1)  Cuticle क्यूटिकल  (उपचर्म) 

     क्यूटिकल एक बाल की सबसे बाहरी परत होती है। यह अपने नीचे मौजूद परतो की रक्षा करता  है। यह काफी मजबूत होता है और बाल के आंतरिक भाग को एकसाथ मजबूती, सुरक्षा प्रदान करता  है। यह बाहरी पदार्थो या वातावरण के प्रभावों से बालो की आंतरिक परतो की रक्षा करता है, यह बालो के सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। 

    2)  Cortecs कोरटेक्स (प्रातंस्था)

     कोरटेक्स, क्यूटिकल के नीचे पायी जाने वाली परत है। और हमारे बाल (Hair soft) का महत्वपूर्ण` हिस्सा होती है। जब भी हमारे बालो पर किसी भी प्रकार के एक्सपेरिमेंट्स जैसे बालो को कलर करना, ब्लो-ड्राय,  हेयरब्लीच, या स्पा आदि किया जाता है, तो सभी परिवर्तन कोरटेक्स में ही होते है। कोरटेक्स भी कई प्रकार की परतो या रेशो का बना होता है। स्वस्थ बालो में यह स्प्रिंग की तरह ही खींचकर वापस अपनी पूर्व लंबाई में आता है। 

    3)  Midule  मिडूल (अंतस्था) 

    मिडूल हेयर सॉफ्ट यानि बाल के बीच में पाई जाती है, यह एक बाल अर्थात हेयर सॉफ्ट की सबसे आंतरिक परत है। लेकिन कभी-कभी कुछ लोगो में यह मौजूद नहीं होती है। इसके मौजूद न होने का कोई विशेष कारण नहीं है। सामान्यतः यह कभी - कभी पतले या बेजान बालो में मौजूद नहीं होती। इसका कार्य बालो को प्राकृतिक रंग प्रदान करना है। मिडूल कुछ रंग या पिग्मेंट का बना होता है, इसी पर  बालो का वास्तविक रंग  निर्भर करता है। 

    बाल कैसे बढ़ते है | बालो का वृद्धि चक्र (How Does Hair Grow)

    हमारा केवल एक ही बाल हमेशा नहीं बढ़ता, बल्कि हमारे सभी बाल विभिन्न प्रकार की स्थितियों से  गुजरते है। जब हमारा बाल बड़ रहा होता है तो हमारे फॉलिकल को  कुछ क्रियाशीलता की अविधियो से गुजरना पड़ता है। बालो के बढ़ने के कुछ विशेष चरण होते है। जो मुख्यतः तीन प्रकार के होते है ( ऐनाजेन, कैटाजेन, टेलोजेन ) और फिर चौथे चरण (एक्सोजेन) में बालो की वृद्धि पुनः शुरू हो जाती है। 



    1)  ऐनाजेन :  

    ऐनाजेन बालो की वृद्धि की वह अवस्था जब हेयर फॉलिकल सक्रिय होता है, और बाल बढ़ रहा होता है। ऐनाजेन अवस्था के प्रारंभ में नया बाल पुराने बाल की तुलना में तेजी से बढ़ता है। ऐनाजेन अवस्था के दौरान सिर में बालो की वृद्धि की अवधि लगभग  (2 -7) वर्ष होती है। और सिर के बालो का लगभग 80 -90 प्रतिशत हिस्सा ऐनाजेन अवस्था में ही होता। है 

    2)  कैटाजेन :

    ऐनाजेन के बाद बाल वृद्धि के अगले चरण में पहुंच जाते हैं,  इस अवस्था को कैटाजेन कहते हैं। इसमें Hair Folical की वृद्धि रुक जाती है. कैटाजेन अवस्था कुछ समय  लगभग  2 - 3 सप्ताह तक ही रहती है। इसमें बालों के अंदर नई कोशिकाएं बनने लगती हैं, जिसके कारण रोम पीछे हट जाते हैं और बाल ऊपर उठने लगता है।  सिर के बालो  का केवल 1 प्रतिशत भाग (folical) ही कैटाजेन अवस्था में होता है।  

    3)  टेलोजेन :

    टेलोजेन hair folical  की  वह अवस्था है, जिसमे फॉलिकल आराम की स्थिति में आ जाता है। इस अवस्था में बालो की वृद्धि नहीं होती लेकिन बाल रोम कूप से जुड़े रहते है। हमारे सिर के बाल लगभग 3 - 4 महीनो तक टेलोजेन अवस्था में रहते है। सिर के बालो में 13 प्रतिशत फॉलिकल टेलोजेन अवस्था में सक्रिय होता है। टेलोजेन के बाद बाल पुनः ऐनाजेन की स्थिति में आ सकता है।

    4)  एक्सोजेन :

    टेलोजेन अवस्था में आराम की अवधि निकलने के बाद फॉलिकल बढ़ने लगता है। जब फॉलिकल अपनी पूरी लम्बाई तक पहुँच जाता है तो इसके बाद नया बाल बढ़ना शुरू हो जाता है। नया बाल उस पुराने बाल को बाहर धकेल देता है। 

    हार्मोन परिवर्तन के समय इस वृद्धि चक्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। अर्थात बाल की वृद्धि अनियमित हो जाती है। 

    हमारे सिर के बाल एक महीने में लगभग 1.25 सेंटीमीटर अर्थात  1/2 इंच बढ़ते है। 

    और एक दिन में हमारे लगभग 80 -100 बाल झड़ जाते है। 

    Comments